1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Controversial statement of Congress leader Arun Yadav on inflation

महंगाई ‘डायन’ अब बन गई हेमामालिनी, कांग्रेस नेता अरुण यादव के विवादित बोल,स्मृति ईरानी को कहा डोकरी

Inflation
भोपाल। मध्यप्रदेश उपचुनाव में महंगाई के मुद्दें पर कांग्रेस सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को जमकर घेर रही है। पेट्रोल डीजल से लेकर खाद्य पदार्थों के आसमान छूते दामों को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खंडवा लोकसभा सीट से टिकट के दावेदार रहे अरुण यादव ने महंगाई को लेकर विवादित बयान दे डाला है। 
 
खंडवा में चुनाव प्रचार के दौरान अरुण यादव ने महंगाई के मुद्दें पर भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारे समय (कांग्रेस सरकार के समय) महंगाई डायन लगती थी और इस सरकार में महंगाई अप्सरा बन गई है, हेमामालिनी बन गई है। 
 
इतना ही नहीं अरुण यादव ने मंच से महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को डोकरी (बूढ़ी औरत) बता डाला। 
 
अरुण यादव के इस बयान पर भाजपा अब सरकार पर हमलावर हो गई है। प्रदेश भाजपा के आधिकारिक ट्वीटर पर अरुण यादव का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया कि “प्रियंका गांधी कहती फिर रही हैं कि-"मैं लड़की हूँ, लड़ूंगी"। मध्यप्रदेश के कांग्रेसी नेता के दुष्कर्मी बेटे से तो आप लड़ नहीं पाईं, क्या महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता अरूण यादव से लड़ेंगी? या फिर वही दोगलापन? देश जानना चाहता है!
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हिंसा को लेकर अयोध्या में गुस्सा, कहा- सोची-समझी साजिश...