शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Controversial statement of BJP MLA Usha Thakur
Written By
Last Modified: गुरुवार, 30 मई 2019 (12:16 IST)

प्रज्ञा ठाकुर के बाद अब भाजपा विधायक का विवादित बयान, गोडसे को बताया राष्ट्रभक्त

प्रज्ञा ठाकुर के बाद अब भाजपा विधायक का विवादित बयान, गोडसे को बताया राष्ट्रभक्त - Controversial statement of BJP MLA Usha Thakur
भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाथूराम गोडसे को लेकर दिए बयान का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को राष्ट्रवादी बता दिया है। जिसके बाद इस विवाद को और हवा मिल गई, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने विधायक ठाकुर के इस बयान की आलोचना की है।

खबरों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर इंदौर के महू क्षेत्र से भाजपा की विधायक उषा ठाकुर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्‍होंने नाथूराम गोडसे को राष्‍ट्रवादी बताया है। उनके इस बयान से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। उक्‍त वीडियो में विधायक ठाकुर ने एक प्रश्‍न के जवाब में यह विवादित बयान दिया है।

ताजा मामलों में यह दूसरा मौका है जब प्रदेश में भाजपा की महिला नेताओं द्वारा गोडसे को लेकर विवादास्पद बयान दिए गए हैं। इससे पहले भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा विवादित बयान दिया गया था। हालांकि उन्‍होंने बाद में माफी मांग ली थी और उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
ये भी पढ़ें
शपथ से पहले नरेन्द्र मोदी को आई अटल बिहारी वाजपेयी की याद, कहा- अटलजी होते तो बेहद खुश होते