शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Controversial remarks of Shivraj's minister Bisahu Lal
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (23:19 IST)

शिवराज के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से निकालो...

शिवराज के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से निकालो... - Controversial remarks of Shivraj's minister Bisahu Lal
अनूपपुर। ‍मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहू लाल ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से निकालना होगा। 
 
'सर्वजन सुखाय' सामाजिक संस्था द्वारा उपतहसील फुनगा में आयोजित नारी रत्न सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह  ने कहा कि बड़े-बड़े ठाकुर ठकार अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते हैं। बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को कैद  करके रखते हैं।
 
उन्होंने कहा कि समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से खींचकर निकालो। मंत्री पहले भी कांग्रेस प्रत्याशी रहे विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। उनकी इस टिप्पणी पर चुनाव आयोग ने उनसे 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा था। 
 
मंत्री ने कहा कि गांव की महिलाएं धान काटती हैं, गोबर लीपती हैं साथ ही दूसरे काम भी करती हैं। ये सब बड़े घर की महिलाएं भी करें तभी सभी समानता आएगी। घर की महिलाओं को आगे बढ़ने दें।
ये भी पढ़ें
खौफनाक एक्‍सीडेंट, सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवक की 5 सेकंड में मौत