1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Congress worker, buffalo, dewas

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बिदकी भैंस, तीन चोटिल

Congress worker
देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के सयाजी द्वार पर रविवार को भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भैंस के बिदक जाने से 3 लोग चोटिल हो गए। लंबे समय से देवास के स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता देवास से इंदौर के बीच दैनिक आने-जाने वाले छात्रों व नौकरीपेशा लोगों के लिए बस चलाने की मांग कर रहे हैं।
 
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बस चलाने की मांग को शासन द्वारा नजरअंदाज करने पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस बीच अनूठा प्रदर्शन करने की  होड़ में कांग्रेसी योजना अनुसार एक भैंस को हार-माला पहनाकर बीच सड़क पर ले आए। भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन के दौरान भैंस बिदक गई। भैंस के भड़क जाने से 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोट लगी है।
 
कांग्रेस की मांग है कि देवास-उज्जैन के बीच चलने वाली सिटी बस की तरह तेज गति देवास इंदौर बस भी चलाई जाए। बीते 3 रविवार से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। (वार्ता)