शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. congress mla umang singhar on bajrang bali
Written By
Last Modified: शनिवार, 10 जून 2023 (15:47 IST)

कांग्रेस विधायक बोले- आदिवासी थे बजरंग बली, मंत्र शेयर कर बताया संबंध

umang singhar on hanuman ji
मध्यप्रदेश की गंधवानी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने कहा कि भगवान राम को लंका पहुंचाने वाली वानर सेना नहीं बल्कि आदिवासी थे। उन्होंने दावा किया कि बजरंग बली भी आदिवासी थे। उन्होंने बिरसा मुंडा और टंट्या भील को भी हनुमान जी का वंशज बताया।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भगवान बजरंगबली ने कर्नाटक में, सत्य को विजयश्री का आशीर्वाद दिया और यहां मध्यप्रदेश में भी सत्य, अहिंसा और सहिष्णुता के मार्ग पर चलने वाली कॉंग्रेस को ही विजयश्री का आशीर्वाद देंगे। आदिवासियों के अपमान का कोई अवसर नहीं छोड़ने वाले, बजरंग दल वाले और जनता में नफरत फैलाने वाली भाजपा को कर्नाटक की तरह ही पराजय का मुंह देखना पड़ेगा।
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'कालतंतु कारेचरन्ति एनर मरिष्णु, निर्मुक्तेर कालेत्वम अमरिष्णु।' यह मंत्र हम आदिवासियों से हमारे भगवान श्री हनुमानजी के आत्मसंबंध का ज्ञान कराता है। उन्होंने कहा कि हम आदिवासी बजरंगबली वाले हैं, बजरंग दल वाले नहीं हैं।
 
बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में उमंग सिंघार ने कहा कि कहानीकारों ने भ्रमित करने का काम किया है।
 
उन्होंने कहा कि अभी कर्नाटक में बजरंग बली जीते हैं तो भाजपा हारी है। मैं सरकार के खिलाफ लड़ता हूं तो कहते हैं इसे रोको। ये एक आदिवासी है। मुझे जेल में नहीं डाल पा रहे हैं तो केस लादे जा रहे हैं।
 
बहरहाल कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्यप्रदेश की राजनीति में भी हनुमान जी की एंट्री हो गई है। राज्य में 2023 के अंत में चुनाव होने हैं।