बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Congress MLA Sachin Birla joins BJP in Madhya Pradesh
Written By
Last Modified: रविवार, 24 अक्टूबर 2021 (18:48 IST)

MP : उपचुनाव से पहले कांग्रेस को करारा झटका, BJP में शामिल हुए विधायक सचिन बिरला

Madhya Pradesh
भोपाल। मध्यप्रदेश के खंडवा लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक 6 दिन पहले कांग्रेस को करारा झटका देते हुए प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह विधानसभा सीट के पार्टी विधायक सचिन बिरला रविवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं।
 
बिरला ने वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर बड़वाह सीट से भाजपा प्रत्याशी हितेन्द्रसिंह सोलंकी को करीब 30,500 मतों से हराया था।

ये भी पढ़ें
पटना पहुंचे लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता पर की विवादित टिप्‍पणी