1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. CM Shivraj on Yoga education in Madhya pradesh schools

CM शिवराज का बड़ा ऐलान, स्कूलों में योग की शिक्षा अनिवार्य

CM Shivraj on yoga education in schools
CM Shivraj Singh Chauhan on Yoga Day : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को राज्य के स्कूलों में योग की शिक्षा अनिवार्य करने का फैसला किया।
 
उन्होंने कहा कि आज जबलपुर योगमय है, मध्यप्रदेश योगमय है, देश योगमय है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व योगमय है। भारत आज संपूर्ण विश्व में छाया हुआ है।
 
शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि योग अब वैश्विक पर्व बन गया है। हिमालय के हजारों फीट ऊंचे पर्वत हों या फिर धूप से तपता रेगिस्तान, योग हर परिस्थिति में जीवन को समृद्ध कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ जी व प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में जबलपुर में आयोजित 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम' में सहभागिता की।
 
इससे पहले एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि 'योग : कर्मसु कौशलम्'।  आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! योग, भारत के ऋषि-मुनियों द्वारा विश्‍व को प्रदान किया गया एक बहुमूल्‍य उपहार है, जो शरीर एवं मन दोनों को स्‍वस्‍थ रखता है। 
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के अथक प्रयासों से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में नई पहचान मिली और आज न सिर्फ भारत बल्कि विश्व के अनेक देश योग दिवस मना रहे हैं।  हम सभी 'योग' को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनायें व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
केजरीवाल ने विपक्षी दलों को लिखा पत्र, केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा का किया अनुरोध