सम्बंधित जानकारी
- GIS 2025: मध्यप्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत में अग्रणी, निवेशकों को आकर्षित कर रही सरल और पारदर्शी प्रक्रिया
- इंदौर में PPP मॉडल पर बनेगा IT पार्क, जानिए योजना पर कितनी आएगी लागत
- MP में हर सेक्टर में मौजूद है निवेश की अपार संभावनाएं, GIS-2025 में बोले CM मोहन यादव
- GIS 2025: वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार की मध्यप्रदेश में हैं अपार संभावनाएँ : CM डॉ.मोहन यादव
- संत रविदास जयंती समारोह में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, संत शिरोमणि ने भक्ति के साथ कर्मवाद का संदेश दिया
सकुशल मिला 6 साल का शिवाय, CM यादव ने कहा- अपराधियों पर होगी कठोर कार्रवाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर में गुरुवार की सुबह शिवाय गुप्ता नामक बालक का अपहरण हो गया था। वह अपनी माता के साथ स्कूल जा रहा था। उन्होंने कहा कि अपहृत बालक सकुशल मिल गया है और उसकी माता-पिता से बात भी करा दी गई है।
बच्चे को जल्द से जल्द माता-पिता के पास ले जाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज सुबह घटना होते ही ग्वालियर पुलिस ने बेहद तत्परतापूर्वक कार्रवाई की। सर्चिंग अभियान चलाया और पुलिस की मुस्तैदी से बच्चा मिल गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर पुलिस की तत्परता की सराहना की और ऐसी घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कानून व्यवस्था के लिए जानी जाती है। मध्यप्रदेश की धरती पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
मुझे यह बताते हुए संतुष्टि है कि अपहरण हुआ ग्वालियर निवासी सात वर्षीय बालक शिवाय गुप्ता, मुरैना में सकुशल मिल गया है। अपहरण की घटना की जानकारी मिलते ही मैंने डीजी पुलिस और एडीजी इंटेलिजेंस को तत्काल आवास बुलाकर पुलिस की कार्रवाई पर विस्तृत जानकारी ली। साथ ही यह स्पष्ट कर दिया था… pic.twitter.com/7QhcILTIj4
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 13, 2025
पुलिस द्वारा तत्परता से त्वरित कार्रवाई और सघन अभियान चलाकर अपराधियों से बालक को छोड़ने पर मजबूर करने के लिए पुलिस की टीम बधाई की पात्र है। ऐसी घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। मध्य प्रदेश में किसी भी अपराधी के लिए कोई जगह नहीं है।
