सम्बंधित जानकारी
- बीजेपी नेता के सिर चढ़ा अल्लू अर्जुन का जादू, रैली में बोला 'पुष्पा' का फेमस डायलॉग
- उत्तराखंड में मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ेगी भाजपा, PM ने साधा हरीश रावत पर निशाना
- नया साल, नए चुनाव, क्या केंद्र में भाजपा की लगेगी हैट्रिक...
- उत्तराखंड को PM मोदी की सौगात, 17,500 करोड़ से अधिक की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास
- शरद पवार का खुलासा, मोदी ने महाराष्ट्र में राकांपा के साथ सरकार बनाने का दिया था प्रस्ताव
छिंदवाड़ा में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, जमकर चले पत्थर
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।
कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को महंगाई, किसानों की समस्या और पंचायत चुनाव में देरी जैसे मसलों को लेकर छिंदवाड़ा में सीएम शिवराज सिंह चौहाना का पुतला जलाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में टकराव हो गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस के अनुसार, कांग्रेस की तरफ से पुतला दहन का कार्यक्रम होना था। दोनों पक्षों से पथराव हुआ है। पुलिस ने घटना की रिकॉर्डिंग कराई है। पथराव में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, उनकी गिरफ़्तारी भी होगी।
