सम्बंधित जानकारी
- साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता जीके पिल्लई का निधन
- करण जौहर ने की दिल्ली में सिनेमाघर खोलने की अपील, लोग बोले- लाइफ रिस्क में डालकर तुम्हारी फिल्में देखे...
- बर्फीली वादियों में अनन्या पांडे की बहन ने मंगेतर संग लिया हॉट बाथ का मजा, बोल्ड तस्वीरें वायरल
- Bigg Boss 15 : शमिता शेट्टी का बिहेवियर देखकर भड़के सलमान खान, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
- विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' की पहली झलक आई सामने, धमाकेदार टीजर रिलीज
बीजेपी नेता के सिर चढ़ा अल्लू अर्जुन का जादू, रैली में बोला 'पुष्पा' का फेमस डायलॉग
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा' का जादू फैंस के सिर चढ़ बोल रहा है। इस फिल्म के डायलॉग काफी पॉपुलर हो रहे है। फिल्म फर्टेर्निटी के सदस्य प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर फिल्म के आइकोनिक डायलॉग को रीक्रिएट कर रहे हैं।
पुष्पा की अपार सफलता के साथ, अल्लू अर्जुन के दीवानेपन ने हर सीमा पार कर ली है। इस लिस्ट में भाजपा के एक पॉलिटिशियन भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एक रैली में अल्लू अर्जुन का प्रसिद्ध डायलॉग दोहराया है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
Idem Craze ra ayya @alluarjun Anna #Pushpa pic.twitter.com/fPyWc2AkAh
— Thaggedele (@RoshanShaik7) December 29, 2021
फिल्म का डायलॉग है, 'Do you think Pushpa is flower? Pushpa is a fire' रैली के लिए राजनीतिक दल ने डायलॉग को अपने अनुसार बदल लिया है।
बता दें कि 'पुष्पा : द राइज' अब तक की सफलतम फिल्मों की सूची में शुमार हो गई है। अल्लू अर्जुन अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हफ्ते में 200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया। यह फिल्म का पहला पार्ट है और फिल्म के दूसरा पार्ट का प्रोडक्शन अगले साल 2022 में शुरू होगा।
