1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vijay deverakonda film liger teaser out

विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' की पहली झलक आई सामने, धमाकेदार टीजर रिलीज

Vijay Deverakonda
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं साल के आखिरी दिन मेकर्स ने 'लाइगर' की पहली झलक फैंस के साथ शेयर कर दी है। मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया है।

 
टीजर में विजय देवरकोंडा का चाय की दुकान चलाने से इंटरनेशल लेवल पर बॉक्सिंग करने का सफर दिखाई दे रहा है। टीजर की शुरुआत फाइट रिंग से होती है। जहां मुंबई का चाय बेचने वाला एक फाइटर धमाकेदार अंदाज में इंटरनेशनल रिंग में उतरता है। 
 
विजय देवरकोंडा की जबरदस्त बॉडी और उनका जुनूनी अंदाज टीजर में देखने को मिल रहा है। फिल्म में रोनित रॉय विजय देवरकोंडा के कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में विजय देवरकोंडा का धमाकेदार एक्शन और फाइटर सीन्स देखने को मिलेंगे। 
 
फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा 'लाइगर' में रोनित रॉय, राम्या कृष्णन से लेकर मकरंद देशपांडे जैसे कई दमदार कलाकार भी हैं। फिल्म में इंटरनेशनल बॉक्सर माइक टायसन भी नजर आने वाले हैं।
 
'लाइगर' एक पैन इंडिया फिल्म है, जो 22 अगस्त 2022 को कई भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनयाा गया है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। 
 
अगला लेख
अमिताभ बच्चन की 'चेहरे' ने हासिल की खास उपलब्धि, इस लिस्ट में जगह बनाने वाली बनी एकमात्र भारतीय फिल्म