सम्बंधित जानकारी
- नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए साल 2021 रहा बेहद खास, इन अवॉर्ड्स से हुए सम्मानित
- अनुपमा में अपने किरदार को लेकर मदालसा शर्मा बोलीं- काव्या को मंजूरी देने के लिए दर्शकों का शुक्रिया
- बॉलीवुड 2021 में किस एक्टर का क्या रहा हाल, कौन रहा हिट कौन फ्लॉप
- 'कौन बनेगी शिखरवती' में नजर आएंगे नसीरुद्दीन शाह
- नेपोटिज्म पर बोले शाहिद कपूर- स्टार किड होने के बाद भी एक्टिंग डेब्यू के लिए नहीं मिला बड़ा मौका
Salman Khan as Chulbul Pandey sets to return in Dabangg 4 | दबंग 4 को लेकर हलचल तेज, सलमान खान को लेकर तिग्मांशु बनाएंगे फिल्म
दबंग 3 बुरी तरह फ्लॉप रही थी। यह इतनी बचकानी फिल्म थी कि सलमान खान के फैंस के मुंह से भी फिल्म की तारीफ नहीं निकली थी। लगा कि अब दबंग सीरिज का खात्मा हो जाएगा क्योंकि चुलबुल के हाथ दर्शकों को मनोरंजन देने के मामले में खाली हो चुके हैं। लेकिन दबंग और चुलबुल पांडे सलमान के दिल के इतने करीब हैं कि अभी भी उन्हें लगता है कि इस किरदार के जरिये दर्शकों को बहलाया जा सकता है।
खबर है कि दबंग 4 की प्लानिंग चल रही है। दबंग का निर्देशन अभिनव कश्यप, दबंग 2 का अरबाज खान और दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया था। दबंग सीरिज को फिर नया निर्देशक मिलेगा।
बॉलीवुड के सूत्रों का कहना है कि दबंग 4 की स्क्रिप्ट लिखने का काम तिग्मांशु धुलिया कर रहे हैं। उन्होंने सलमान को एक आइडिया सुनाया जो उन्हें पसंद आया। इसके बाद दबंग 4 की तैयारियां शुरू हो गई।
चुलबुल पांडे को कस्बों में रहने वाले लोग पसंद करते हैं। इनकी पसंद तिग्मांशु अच्छी तरह से जानते हैं और उनकी फिल्मों में कस्बाई किरदार उभरकर सामने आए हैं। शायद वे चुलबुल को और भी अच्छे तरीके से पेश कर सके।
तिग्मांशु ने पान सिंह तोमर, हासिल सहित कई उम्दा फिल्में बनाई हैं। पिछले कुछ समय से वे यादगार फिल्म नहीं दे सके हैं। शायद दबंग 4 के जरिये वो कुछ अलग कर दिखाएं। सलमान के साथ यदि वे यह फिल्म बनाते हैं तो यह पहला अवसर होगा जब वे इतने बड़े सितारे के साथ काम करेंगे।
