सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Chief Minister Dr. Mohan Yadav will form a development committee in all municipal corporations
Last Updated :भोपाल , मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 (16:44 IST)

मोहन यादव बोले, सभी नगर निगमों में बनेगी विकास समिति, शहर के विकास के लिए सब मिलकर करें काम

उन्होंने कहा कि अपने शहर के विकास के लिए डॉक्टर, इंजीनियर, सिटी प्लानर, प्रोफेसर, लेक्चरर, टीचर सब मिलकर काम करेंगे। हमने इसी बजट में शहरों में विकास समिति बनाने का प्रावधान किया है।

Dr. Mohan Yadav
Dr. Mohan Yadav  News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रदेश के सभी नगर निगमों (municipal corporations) में विकास समिति बनाई जाएगी। अपने शहर के विकास के लिए डॉक्टर, इंजीनियर, सिटी प्लानर, प्रोफेसर, लेक्चरर, टीचर सब मिलकर काम करेंगे। हमने इसी बजट में शहरों में विकास समिति बनाने का प्रावधान किया है। डॉ. यादव प्रदेश के महापौरों (Mayors) को संबोधित कर रहे थे।ALSO READ: नए आपराधिक कानूनों, धाराओं और प्रक्रियाओं की जानकारी जनता को कराएं उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
 
महापौर शहर के प्रथम नागरिक : उन्होंने कहा कि महापौर शहर के प्रथम नागरिक हैं। नगर और नागरिकों के विकास के लिए पूरी क्षमता, समर्पण और सेवा भावना से काम करें। हमारे शहर विकास के मामले में अव्वल रहें, इसके लिए नगर विकास के रोडमेप पर लगातार चर्चा की जाएगी। मप्र महापौर संघ के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव (महापौर इंदौर) के नेतृत्व में प्रदेश के 12 शहरों के महापौर ने सोमवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की। महापौरों ने शहर के विकास के लिए अपनी-अपनी बात रखी।
 
शराबबंदी लागू करने पर यादव का स्वागत : भोपाल महापौर मालती राय, उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, सागर महापौर संगीता तिवारी, रीवा महापौर अजय मिश्रा, खंडवा महापौर अमृता यादव, रतलाम महापौर प्रह्लाद पटेल, देवास महापौर गीता अग्रवाल, छिंदवाड़ा महापौर विक्रम आहाके, कटनी महापौर प्रीति सूरी, बुरहानपुर महापौर माधुरी पटेल और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने प्रदेश के पवित्र शहरों में शराबबंदी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ देकर एवं अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया।ALSO READ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सिविल सेवा अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
 
डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जल बचाना बेहद जरूरी है इसलिए सभी महापौर अपने निगम क्षेत्रों में इस अभियान के तहत प्राथमिकता से जल संरक्षण के काम कराएं और जन सहभागिता से इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगीकरण के लिए प्रयास जारी हैं। नगर निगम अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव दें। बच्चों, अकांक्षी युवाओं को करियर डेवलपमेंट कैंप या व्यक्तित्व सुधार शिविर आदि लगाएं। अपने जनबल (समर्थन) का उपयोग शहर के विकास में करें। नगर सरकार की अवधारणा को मजबूत बनाने के लिए काम करें।ALSO READ: चित्रकूट धार्मिक स्थल ही नहीं, सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का है जीवंत केंद्र : CM मोहन यादव
 
उन्होंने कहा कि निगम मितव्ययिता बरतें, अपने खर्च कम करें और विकास के कामों के लिए राजस्व जुटाएं। हर साल नए-नए काम करें और आय अर्जन के स्रोत सृजित करके आत्मनिर्भर बनने की ओर आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री को महापौर संघ के अध्यक्ष ने मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में महापौरों के लिए प्रोटोकॉल बनाए जाने, इनके वित्तीय अधिकार बढ़ाए जाने, नगर निगमों में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी की पूर्ति किए जाने और महापौरों को एक-एक सुरक्षाकर्मी भी दिए जाने की मांग की गई है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Share bazaar : शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 1089 और Nifty 374 अंक चढ़ा