सम्बंधित जानकारी
- लाड़ली बहनों को दीपावली से हर माह मिलेंगे 1500 रुपए, CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा एलान
- अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस पर 27 जून को रतलाम में होगा 'एमपी राइज-2025'
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योग दिवस 21 जून को "खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परम्परा" पर उज्जैन में राष्ट्रीय कार्यशाला का करेंगे शुभांरभ
- मध्यप्रदेश बना पर्यटकों की पहली पसंद, साल 2024 में रिकॉर्ड 13 करोड़ 41 लाख सैलानी आए
- मध्यप्रदेश में 9 साल बाद अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, 2 लाख खाली पदों पर होगी भर्ती
कांग्रेस पर क्यों भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कौन सी बात दिलाई याद?
- कांग्रेसी नेताओं को सीएम डॉ. यादव ने दी चेतावनी शब्दों का चयन ठीक करने, गिरेबान में झांकने की दी सलाह
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जून को कांग्रेस पर जमकर भड़के। उन्होंने इंदौर में कांग्रेसियों को सरला मिश्रा हत्याकांड की याद दिलाई। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को शब्दों का ठीक चयन करने और अपने गिरेबान में झांकने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर हाल में डंके की चोट पर लाड़ली बहना योजना को न केवल चलाएगी, बल्कि समय के साथ-साथ उसमें इजाफा भी करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून के शासन को मानने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कांग्रेस पर भड़कते हुए कहा कि तुम तो डाके डालते थे। तुमने तो कभी बहनों की दो कौड़ी की चिंता नहीं की । उन्होंने कहा कि 'सरला मिश्रा कांड' भूल गए क्या। कांग्रेस के शासन में तो बहनों को टुकड़े करके भट्टियों में डाल दिया जाता था। जिनके समय बहनों के साथ यह व्यवहार हुआ था, उनको शर्म आना चाहिए। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राजनीति करना है तो मर्यादा में करना चाहिए। भावना में बात भी करनी हो दो, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शब्दों का चयन कैसा हो।
बहनों के प्रति प्रतिबद्ध सरकार-
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे संकल्प पत्र में लाड़ली बहना योजना के लिए तीन हजार रुपये की राशि घोषित है। हम उसे तीन हजार रुपये करेंगे। जब हमने सरकार बनाई थी, उससे पहले से ही बहनों को एक हजार रुपये देते आ रहे थे। आज 1250 रुपये दे रहे हैं। इसी साल हम 250 रुपये अतिरिक्त रक्षाबंधन पर देंगे। दीपावली से हम 1500 रुपये बहनों के खातों में डालेंगे। उसके बाद के वर्षों में हम 2600, 2700 और 2800 रुपये बढ़ाएंगे। हम साल 2028 तक हर हाल में महिलाओं के खातों में 3000 रुपये डालेंगे। यह हमारी बहनों के प्रति वचनद्धता है।

सावधान हो जाएं कानून तोड़ने वाले-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस अय्याशी करती थी। कांग्रेस पार्टी का यह रिकॉर्ड है कि उनके सारे नेता जमानत पर चल रहे हैं। कांग्रेस इस बात को समझ ले बीजेपी के कार्यकर्ता अपनी जनता के लिए जवाबदार हैं। बीजेपी सरकार को अच्छी तरह चलाना जानती है। हम कानून तोड़ने वालों से निपटना भी जानते हैं। हम सभी कानून के शासन को मानने के लिए प्रतिबद्ध हैं।