सम्बंधित जानकारी
- कांग्रेस का भगवान मालिक, अजय सिंह ने जीतू पटवारी की कार्यकारिणी पर उठाए सवाल
- ब्रिक्स प्लस सिटी फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, CM मोहन यादव ने दी बधाई
- धनतेरस से एकादशी तक हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाए : मुख्यमंत्री मोहन यादव
- विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR से गर्माया सियासी पारा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, जनवरी 2024 से मिलेगा 50% महंगाई भत्ता, DA में 4 फीसदी का इजाफा
CM मोहन यादव ने खरीदे मिट्टी के दीये, 'वोकल फॉर लोकल' मिशन को आगे बढ़ाने का दिया संदेश
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देते हुए धनतेरस पर्व पर टी.टी. नगर स्टेडियम के पास मिट्टी के दीपक की दुकान लगाने वाले कारीगर सुनील व लकी प्रजापति तथा बबलू प्रजापति से दीये खरीदे और उनकी कुशलक्षेम पूछी। सुनील, लकी व बबलू प्रजापति ने त्योहारों के दौरान पथ विक्रेताओं को बाजार छूट से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना है।ALSO READ: धनतेरस से एकादशी तक हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाए : मुख्यमंत्री मोहन यादव
मोदी की मंशा अनुरूप 'वोकल फॉर लोकल' को कर रहे प्रोत्साहित : यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धनतेरस से एकादशी तक सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पथ विक्रेताओं से बाजार शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी व्यक्ति आनंद और उत्साह से दीपावली का पर्व मनाएं। राज्य सरकार ने यह निर्णय सभी के आनंद के लिए लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप इससे 'वोकल फॉर लोकल' को भी प्रोत्साहन मिलेगा।(भाषा)ALSO READ: ब्रिक्स प्लस सिटी फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, CM मोहन यादव ने दी बधाई
Edited by: Ravindra Gupta
