1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP questions Kamalnath and Sonia on protest in Bhopal

भोपाल में प्रदर्शन से घिरी कांग्रेस, भाजपा ने सोनिया, कमलनाथ से पूछा सवाल

BJP
मध्यप्रदेश की भोपाल में फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद कांग्रेस घिर गई है। चूंकि इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस ने विधायक आरिफ मसूद ने किया था, इसलिए भाजपा ने भी लगे हाथ कांग्रेस से सवाल पूछ लिया है। 
मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्‍वीट कर कहा- मैं सोनिया गांधी जी और कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूं कि क्या वो भोपाल मध्य सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद द्वारा फ्रांस के खिलाफ और आतंकवाद के समर्थन में किए गए गए प्रदर्शन का समर्थन करते हैं? शर्मा ने कहा कि भोपाल का यह प्रदर्शन शुद्ध तौर पर आतंकवाद का समर्थन है। 
 
एक अन्य ट्‍वीट में शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी क्या आपकी इस प्रदर्शन में सहमति थी? और अगर समर्थन नहीं करते हैं तो आपने अभी तक इस पर कुछ बोला क्यों नहीं? मध्य प्रदेश की जनता जानना चाहती है।
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी फ्रांस में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर मोदी ने कहा- मैं फ्रांस के नीस के चर्च में और हाल ही में फ्रांस में हुए नृशंस आतंकी हमलों की निंदा करता हूं। फ्रांस के पीड़ित परिवारों और लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत फ्रांस के साथ खड़ा है।
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Updates : ओडिशा में कोविड-19 के 1,547 नए मामले, 2,88,646 संक्रमित