1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP MP tells item to DigvijaySingh wife

भाजपा सांसद ने दिग्विजयसिंह की पत्नी को कहा 'आइटम'

BJP MP
देवास। भाजपा सांसद मनोहर ऊंटवाल ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय ने मध्यप्रदेश के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन दिल्ली से एक 'आइटम' जरूर लेकर आ गए और नर्मदा यात्रा पर निकल गए। 
 
ऊंटवाल जब मंच से यह बोल रहे थे तब मंच पर देवास की महिला विधायक गायत्री राजे पवार, मंत्री दीपक जोशी सहित कई भाजपा नेता भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह की 3,000 किलोमीटर लंबी नर्मदा परिक्रमा 9 अप्रैल को नरसिंहपुर जिले में नदी के बर्मन घाट पर खत्म हुई। 70 साल के सिंह और उनकी पत्नी अमृता ने नरसिंहपुर जिले से ही नर्मदा परिक्रमा यात्रा की शुरुआत की थी।
 
हालांकि बाद में ऊंटवाल अपने बयान से पलट गए। एएनआई के एक ट्‍वीट के मुताबिक ऊंटवाल ने कहा कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं दिग्विजयसिंह और महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं।
अगला लेख
बजरंग ने भारत को 65 किग्रा में दिलाया स्वर्ण