1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP legislature party meeting discusses coordination between government and organisation

विकास मॉडल पर भाजपा लड़ेगी विधानसभा चुनाव, विधायक दल की बैठक में सरकार-संगठन में तालमेल पर जोर

Madhya Pradesh
भोपाल। मध्यप्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा मिशन मोड में आ चुकी है। आज मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में भाजपा के सभी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी शामिल हुए।

बैठक में 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के रोडमैप को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधायकों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा हुई है। वहीं बैठक में विधायकों से अपने क्षेत्र में 15-15 करोड़ के विकास कार्यो की सूची भी मांगी।  

बैठक में सत्ता और संगठन में तालमेल पर भी चर्चा करते हुए विधायकों को संगठन की बातों को तरजीह देने के दो टूक हिदायत भी दी गई। बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायकों ने अपनी विधानसभा में जो विकास का मॉडल तैयार किया है उसको चुनाव में भाजपा जनता के सामने रखेगी। वहीं विधायक दल की बैठक में 2023 चुनाव में 51 फीसदी वोट शेयर को पाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।

इसके साथ बैठक में प्रदेश में हाल में ही लागू किए गए पेसा एक्ट पर विस्तार से चर्चा हुई और आदिवासी बाहुल्य विधानसभा सीटों पर विधायकों को इसको जनता के बीच ले जाने के निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
Indore Crime News: दोस्त की हत्या कर शव को जला दिया, 3 दिन बाद हुआ खुलासा