भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामोंं का किया एलान, खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल को टिकट
भोपाल। मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट सहित 3 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। खंडवा से पार्टी ने ज्ञानेश्वर पाटिल को टिकट दिया है। पार्टी ने यहां टिकट के दावेदार पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस और पूर्व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्ष सिंह की जगह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल को तरजीह दी है।
वहीं पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से डॉक्टर शिशुपाल सिंह यादव, रैगांव से प्रतिमा बागरी और जोबट से सुलचना रावत को भाजपा ने अपना टिकट दिया है। सुलोचना रावत चुनाव की तारीखों के एलान के बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई थी। सुलोचना के भाजपा में शामिल होने के बाद उनका टिकट तय माना जा रहा था। सुलोचना की भाजपा में एंट्री के खिलाफ जोबट में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराज होकर इस्तीफा दिया था।भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने आगामी लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किये। pic.twitter.com/29UuL9KSmK
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) October 7, 2021

