1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Birth of 2 cheetah cubs in Kuno National Park

Madhya Pradesh: कुनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता वीरा ने 2 शावकों को दिया जन्म

मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने यह जानकारी दी। इन शावकों के जन्म के साथ ही उद्यान में अब चीतों की संख्या 26 हो गई है जिनमें 14 शावक शामिल हैं।

Cheetah in mp
2 Cheetah Cubs Born: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) में मादा चीता (cheetah) वीरा ने मंगलवार को 2 शावकों को जन्म दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने यह जानकारी दी। इन शावकों के जन्म के साथ ही उद्यान में अब चीतों की संख्या 26 हो गई है जिनमें 14 शावक शामिल हैं।ALSO READ: कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबर, चीता नीरवा ने 4 शावकों को दिया जन्म, कुल चीतों की संख्या 28 हुई
 
यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मध्यप्रदेश की 'जंगल बुक' में 2 चीता शावक शामिल हुए हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्य में चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज मादा चीता वीरा ने 2 शावकों को जन्म दिया है। उन्होंने चीता परियोजना में शामिल अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके (अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मियों से) अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश को 'चीतों की भूमि' के रूप में भी जाना जाता है।ALSO READ: कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के 2 साल पूरे, क्या बोले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चीतों की संख्या में वृद्धि के साथ ही राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चीतों के साथ-साथ सभी वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन और पुनरुद्धार के लिए हमेशा तत्पर हैं।(भाषा)(प्रतीकात्मक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भूटान किंग नामग्याल वांगचुक पहुंचे महाकुंभ, पवित्र डुबकी लगाकर अक्षयवट के दर्शन किए, योगी ने शेयर की तस्‍वीरें