1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Big gift from CM Dr. Mohan Yadav to dear sisters before Rakshabandhan

रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों को CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, खाते में आएंगे इतने रुपए

Big gift from CM Dr. Mohan Yadav to dear sisters before Rakshabandhan
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षा बंधन से पहले लाडली बहनों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सावन माह में प्रत्येक लाडली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को 250 रुपए भेजने की घोषणा की है।

आज कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा भारतीय संस्कृति में सावन माह का विशेष महत्व है। सावन माह में प्रत्येक लाडली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को ढाई सौ रुपए अंतरित किए जाएंगे। यह राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग होगी। लाडली बहनों को प्रतिमाह जारी होने वाले 1250 रुपए पूर्वानुसार उनके खाते में जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन के पर्व पर सावन माह में अपने-अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने का आव्हान भी किया।

गौरतलब है कि लाडली बहना भाजपा सरकार के लिए गेमचेंजर साबित हुई है। विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के नतीजे बताते है कि महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में एक तरफा वोटिंग की और भाजपा ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल हुई है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
पीएम मोदी ने बताया, क्या है निर्मला सीतारमण के बजट में खास?