1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. AIG posted in Bhopal dies of cardiac arrest

महिला पुलिस अफसर की कार्डियक अरेस्ट से मौत, इंदौर से चेकअप कराकर लौट रही थी भोपाल

Bhopal News
भोपाल। राजधानी भोपाल में तैनात एडिशनल एसपी प्रतिभा त्रिपाठी की कार्डिएक अरेस्ट से मौत हो गई है। इंदौर में रूटीन चेकअप कराकर अपने परिवार के साथ भोपाल लौट रही एआईजी प्रतिभा त्रिपाठी को देवास में कार्डिएक अरेस्ट पड़ा, जिसके उनके पति उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजधानी के महिला सेल में तैनात 2008 बैच की अफसर असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (AIG) प्रतिभा त्रिपाठी इंदौर से मेडिकल चेकअप कराकर भोपाल लौट रही थीं, इस बीच देवास के पास उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। प्रतिभा के पति उन्हें सोनकच्छ में निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एआईजी प्रतिभा त्रिपाठी का स्वास्थ्य पिछले लंबे समय से खराब चल रहा था और उनका इंदौर से इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि साल 2020 में कोराना संक्रमण की चपेट में आने  के बाद उनको कई प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम से जूझना पड़ा रहा था और वह लंबे समय तक अवकाश पर थी। पिछले साल हुए उन्होंने अपनी ड्यटी ज्वाइन की थी। सोनकच्छ में निजी अस्पताल के डॉक्टरों  के मुताबिक जब उनको अस्पताल लाया गया तो उनकी मृत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने कर्डिएक अरेस्ट से मौत की आंशका जाहिर की है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
रोजाना मांग रहा हूं इंसुलिन, दवाब में झूठ बोल रहा है तिहाड़ जेल प्रशासन, सामने आया केजरीवाल का लेटर