1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Muslim community waved Modi posters in mosque in Bhopal

भोपाल में मुस्लिम समाज ने लगाया अबकी बार 400 पार का नारा, मस्जिद में लहराए मोदी के पोस्टर

Bhopal News
भोपाल। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अलग ही तस्वीर निकल कर सामने आई है। राजधानी भोपाल में मुस्लिम समाज ने 'हर हर मोदी, घर घर मोदी' के नारे लगाए है। दरअसल भोपाल से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा अलीगंज हैदरी मस्जिद पहुंचे थे जहां बोहरा समाज ने लोगों ने  'हर हर मोदी, घर घर मोदी' के नारे लगाए। इसके साथ बोहरा समाज के लोगों ने 'मोदी है तो मुमकिन है'  के नारे लगाने के साथ मस्जिद के अंदर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के पोस्टर लहराए।

इसके साथ बोहरा समाज ने भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में नारेबाजी करते हुए 'अबकी बार 400 पार' का नारा भी लगाया। वहीं मस्जिद के आमिल जौहर अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे वजीरे आजम की बेहद कद्र करते है उनसे हमारे घर जेसे रिश्ते हैं,अल्लाह करें उन्हे कामयाबी मिले। देश के प्रधानमंत्री का हम सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के और हमारे अच्छे ताल्लकु हैं. पीएम मोदी के सैय्यदाना साहब से भी बढ़िया रिश्ते हैं।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने सभी का अभिवादन स्वीकारा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलते है। उन्होंने कहा कि गुजरात के सूरत में भी दाहूदी बोहरा समाज से गहरा रिश्ता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बोहरा समाज के धर्म गुरुओं का दिल से आदर व सम्मान करते हैं। वहीं मस्जिद के आमिल जौहर अली ने कहा कि हमारे घर के बेटे आलोक शर्मा को हमें भारी मतों से विजय बनाना है।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
भारतीय चुनाव: एनआरआई को क्यों लुभाने में लगी है बीजेपी?