1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Ahilya Utsav

आज इंदौर में मनाया जा रहा अहिल्योत्सव

Ahilya Utsav 2022
इंदौर। इंदौर (मध्यप्रदेश) में 26 अगस्त 2022, शुक्रवार को अहिल्योत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री तुलसी सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार सुबह राजवाड़ा स्थित अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के समक्ष पूजन व प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान महापौर द्वारा देवी अहिल्या उत्सव समिति को 5 लाख रुपए अनुदान राशि का चेक भी दिया गया।
 
इस अवसर पर 26 अगस्त को दिनभर शहर में विभिन्न संगठनों के कई कार्यक्रम होंगे। अहिल्योत्सव समिति द्वारा देवी अहिल्या की पालकी 26 अगस्त को निकाली जा रही है। इससे पहले 25 अगस्त को यात्रा मार्ग पर देवी अहिल्या की तस्वीरें दुकानदारों को भेंट की गई थीं। समिति सदस्यों ने एमजी रोड, कोठारी मार्केट, कृष्णपुरा, राजवाड़ा क्षेत्र में दुकानदारों को देवी अहिल्याबाई की तस्वीर भेंट की। इसके साथ ही बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित भी किया गया।
अगला लेख
कैसे बढ़ रहा अडानी का साम्राज्‍य, NDTV पर कब्‍जा क्‍या 'होस्टाइल टेकओवर' है?