गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. action against congress mla Arif Masood in Bhopal
Written By
Last Modified: गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (11:50 IST)

भोपाल में कांग्रेस विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ढहाया

भोपाल में कांग्रेस विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ढहाया - action against congress mla Arif Masood in Bhopal
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और उनके समर्थकों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने संबंधी प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद आज यहां बड़ी झील के पास अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई।
 
नगर निगम के अनुसार बड़ी झील के पास अवैध रूप से निर्मित लगभग 12 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में फैले निर्माण को ढहाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवानों को सभी आवश्यक साजोसामान के साथ तैनात किया गया है। सुबह 11 बजे तक अवैध निर्माण का काफी बड़ा हिस्सा गिरा दिया गया।
 
इसके पहले बुधवार को यहां तलैया थाने में विधायक आरिफ मसूद और छह अन्य लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। यह मामला धर्म संस्कृति समिति के एक पदाधिकारी डॉ. दीपक रघुवंशी की शिकायत पर दर्ज किया गया।
 
आरोपियों पर आरोप है कि यहां पिछले सप्ताह इकबाल मैदान पर फ्रांस के राष्ट्रपति के विरोध में प्रदर्शन के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़कायी गयीं। विधायक मसूद की मौजूदगी में प्रदर्शन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला और झंडा जलाया गया था। इस दौरान वक्ताओं ने आपत्तिजनक भाषण भी दिए थे।
 
पुलिस ने शिकायत के आधार पर विधायक आरिफ मसूद के अलावा स्थानीय निवासी शाहवर मंसूरी, अकील उर्रहमान, नईम खान, मोहम्मद सालार, इकराम हाशमी और अब्दुल नईम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले को विवेचना में ले लिया गया है। विवेचना के दौरान आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
Corona के बीच दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ा, AQI पहुंचा खतरनाक स्तर पर