शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव
  4. »
  5. मध्यप्रदेश
Written By ND

शिवराजसिंह शुक्रवार को लेंगे शपथ

शिवराजसिंह शुक्रवार को लेंगे शपथ -
भोपाल। शिवराजसिंह चौहान ने अगले पाँच साल में मप्र को स्वर्णिम, समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाने का संकल्प जताया। शिवराज की दूसरी बार ताजपोशी के लिए 12 दिसंबर को जंबूरी मैदान में शाम 4 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उस दिन केवल शिवराज ही शपथ लेंगे। शिवराज ने कहा मेरी हर साँस मप्र के विकास के लिए ही चलेगी। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि कभी मेरे मन में अहंकार का भाव न आए। पार्टी ने ही मुझे नेता बनाया, वह मेरी माँ है।

ढाई सौ हाथ, एक आवाज 'शिवराज'
भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव कुछ अलग माहौल में हुआ। बैठक में मौजूद करीब सवा सौ विधायकों ने दोनों हाथ उठाकर एक आवाज में कहा-शिवराज। जवाब में शिवराज ने कहा कि अब मेरा एक ही लक्ष्य है-किए गए वादों को पूरा करना।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर समेत लगभग आधा दर्जन विधायकों ने चौहान को नेता चुने जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी ने समर्थन किया। चौहान ने राज्यपाल से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। (नईदुनिया)