• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Alliance of BSP and Gongpa in Madhya Pradesh Assembly elections
Written By
Last Updated :भोपाल , शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (16:56 IST)

MP Assembly Elections: बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किया गठबंधन

MP Assembly Elections: बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किया गठबंधन - Alliance of BSP and Gongpa in Madhya Pradesh Assembly elections
BSP and Gongpa: मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) ने गठबंधन कर लिया है। दोनों दलों के पदाधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
बसपा के राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम और जीजीपी के राष्ट्रीय महासचिव बलबीर सिंह तोमर ने यहां कहा कि मध्यप्रदेश में उनकी सीट-बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार बसपा 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जीजीपी 52 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
 
दोनों दलों ने बाद में जारी एक संवाददाताआ सम्मेलन में कहा कि दलितों, आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार को खत्म करने के लिए मध्यप्रदेश में इस गठबंधन की सरकार बनेगी। इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस का तानाशाही और पूंजीवादी शासन भी खत्म होगा और गरीबों को न्याय मिलेगा।
 
230 सदस्यीय मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए इस साल नवंबर में चुनाव होने हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने 2 सीटें जीती थीं, हालांकि बाद में उनका 1 विधायक भाजपा में शामिल हो गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
मिशन तेलंगाना पर PM मोदी, राज्य को दी 13500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात