शादीशुदा जिंदगी कैसे बने खुशहाल
ND
हालांकि सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पूर्ण संतुष्टि देने वाले सेक्स को एकमात्र आवश्यक तत्व माना जाता है, लेकिन शयनकक्ष में एक-दूसरे के प्रति उदारतापूर्वक प्यार का प्रदर्शन तथा विभिन्न तरीकों से यह जताना कि आप सामने वाले का कितना खयाल रखते हैं, यह भी बेहद जरूरी है।
शोधकर्ताओं के अनुसार प्यार का उदारतापूर्वक प्रदर्शन एक-दूसरे के लिए कॉफी बनाना, फूल देना, जीवनसाथी के पहनावे, उसकी पर्सनेलिटी को लेकर कॉम्पलीमेंट करना, ये सब चीजें सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण कारक हैं।
शोधकर्ताओं ने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पांच तत्वों की सूची बनाई है जिनमें यौन संतुष्टि को सबसे ऊपर, संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता, उदारता तथा बच्चों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रमुख हैं।
इसके अलावा भी सुखी दांपत्य जीवन के लिए महिलाओं को दोस्तों और परिजनों का सहारा तथा पुरुषों को आध्यात्मिकता की जरूरत होती है।

