1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु

शादी का पहला साल होता है तनावपूर्ण

शादी
वैवाहिक जीवन का पहला साल बेहद नाजुक होता है। ज्यादातर युवा जोड़े मानते हैं कि शादी का पहला साल इतने दबाव और तनाव में गुजरता है कि विवाह की खुशियां जाने कहां रफूचक्कर हो जाती है।

FILE


मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया) में हुए एक शोध के अनुसार नवविवाहित दंपति शादी के पहले साल अकसर नाखुश रहते हैं यानी पहला साल तनावपूर्ण होता है, दूसरे साल स्थिति तनाव में तो होती है लेकिन नियंत्रण में होती है लेकिन तीसरे साल से तनाव के बादल छंटने शुरू हो जाते हैं।

मजेदार तथ्य यह है कि शादी के 40 साल बाद दंपति सर्वाधिक खुशहाल होते हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेकिन विश्वविद्यालय में हुए इस अध्ययन में हजारों लोगों से विवाह संबंधी सवाल पूछे गए। जवाबों के आधार पर उन्हें 0-100 के बीच अंक दिए गए। ज्यादातर लोगों को 75 अंक मिले।

नवविवाहितों को औसतन 73 अंक मिले। चार दशक से ज्यादा समय साथ गुजारने वाले दंपतियों को औसतन 70 अंक मिले। शोधकर्ताओं ने माना कि ये नतीजे आश्चर्यजनक हैं। आम धारणा है कि नवविवाहित जोड़े ज्यादा खुश रहते हैं।

शोध में कहा गया कि शादी के दूसरे-तीसरे साल से जीवन में स्थि‍रता आने लगती है। यह भी देखा गया है कि अविवाहित या तलाकशुदा लोगों की तुलना में विवाहित लोग अधिक खुश रहते हैं।

लाइफस्टाइल एक्सपर्ट शीना अवस्थी कहती हैं, 'तलाक के अधिकतर मामले शुरुआती दौर में ही देखने को मिलते हैं। धीरे-धीरे एडजस्टमेंट की स्थि‍ति बनने लगती है।'