1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
  6. वैलेंटाइन डे : लो आया..प्यार का मौसम

वैलेंटाइन डे : लो आया..प्यार का मौसम

पूजा डबास

वेलेंटाइन दिवस
WD
प्यार के दिन यानी कि आपके वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए बाजार ने पूरी तैयारी कर ली है। इस दिन आपके पास अपने प्यार को रिझाने के कई तरीके हैं। आप चाहें तो उन्हे ज्वेलरी उपहार में दे सकते हैं तो वहीं अपने वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए खूबसूरत ड्रेस से लेकर मेकओवर भी करवा सकते हैं। चॉकलेट, केक और पेस्ट्री के अलावा किसी अच्छे रेस्तरां में जाकर अपना वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं।

युवाओं के लिए फरवरी का माह बेहद खास होता है। रूठने-मनाने के सिलसिले से लेकर अपने प्यार के इजहार के लिए युवा इस महीने के खास इंतजार में रहते हैं। रोज डे से यह सिलसिला शुरू होकर वेलेंटाइन डे पर खत्म होता है। जाहिर है इस दिन को खास बनाने के लिए बाजार ने भी पूरी कमर कस ली है और नए-नए तरीकों से इस बार कपल अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आखिर कैसे बनाएं इस दिन को अपने वैलेंटाइन के लिए यादगार।

परिधान बनाएंगे इस दिन को खास
जाहिर है इस दिन आप कुछ नया पहनना चाहेंगे आपकी इसी ख्वाइश को पूरा करने के लिए डिजाइनर भी कुछ नया लेकर आए हैं। डिजाइनर भरत और रेशमा ने इस खास मौके के लिए अपनी नई वैलेंटाइन क्यूपिड लाइन कलेक्शन बाजार में उतारी है जिसे सबसे पहले इमरान खान और करीना कपूर को उपहार में दिया गया जो उन्हें खूब पसंद भी आई। कलेक्शन की बात करें तो लड़कियों के लिए जहां स्टाइलिश गाउन, स्कर्ट, टॉप्स, ओवरकोट आदि शामिल हैं वहीं लड़कों के लिए सूट्स आदि की रेंज है। इनकी शुरुआती कीमत 8 हजार से है।

ND
ज्वेलरी भी लगाएगी चार-चांद
आप चाहें तों अपने वेलेंटाइन को ज्वेलरी भी उपहार में दे सकते है। इस खास मौके के लिए कुछ कंपनी ने अपनी खास ज्वेलरी की कलेक्शन लॉन्च की है। वहीं कुछ खास तैयारियों के साथ आप अपना मॉल्स में पूरा दिन बिता सकते हैं। वैलेंटाइन लव ट्री से लेकर वैलेंटाइन फ्ली मार्केट, वैलेंटाइन मेकओवर, क्यूपिड वैलेंटाइन आदि बहुत कुछ वहां खास मिलेगा। ज्वेलरी में जहां लव बैंड्स, इयरिंग्स आदि शामिल हैं वहीं मार्केट में चॉकलेट, केक आदि भी खरीदे जा सकते हैं। यही नहीं कुछ मॉल्स में पूरा मेकओवर भी करा सकते हैं।

ये भी है कुछ खास
अगर आप अपने वैलेंटाइन के लिए कुछ अलग करना चाहते हैं तो डी टी सिनेमा भी आपके लिए बहुत कुछ नया लेकर आया है । क्यूपिड कॉर्नर से लेकर टैरो कार्ड आदि जिसमें बहुत कुछ शामिल है। शहरों के थिएटर में खास वैलेंटाइन वीक मनाया जा रहा है जहां आप बतौर कपल अपनी फोटो खिंचवा सकते हैं। यही नहीं कहीं-कहीं तो बेस्ट कपल को फ्री टैरो कार्ड रीडिंग भी मिल रही है।