लव-मंत्र : तू जहां रहे वहां खुश रहे...
- मानसी
FILE |
हेलो दोस्तो! इस दुनिया में न जाने कितने लोगों ने आज तक प्रेम किया होगा। करोड़ों प्रेमियों की अपनी ही निराली कहानियां हैं।
अपने-अपने अंदाज में उन्होंने प्रेम को पाने के लिए तरह-तरह के दांव-पेच खेले। प्रेम की चाहत में अपनी जान हारना भी उन्हें कम जान पड़ा। लाखों नसीब वाले भी थे जिन्होंने अपना प्यार पाया और आखिरी दम तक प्यार को जीया।
मोहब्बत की हजारों दास्तानों के बावजूद हमेशा यह प्रश्न पूछा जाता है कि आखिर प्रेम क्या है? कैसे समझें कि प्रेम हो गया? दोस्ती और प्रेम के बीच में कैसे अंतर करें? इन सवालों से हमेशा से नौजवान दिल जूझता रहा है।

