लव-मंत्र : तुम बहुत खास हो...
साथी को प्यार का एहसास दिलाना जरूरी
दीपिका यादव
सृष्टि को परिवार से प्यार तो मिलता है, लेकिन उसके मीठे और सुरीले गले को लेकर परिवार भर में पसरी उदासीनता उसके मन में बार-बार ये सवाल उठाती है कि आखिर प्यार है क्या? अरुंधति से उसका पति हर वक्त इस तरह से बात करता है कि तीसरे व्यक्ति को ये एहसास होता है कि वो अरुंधति को बुरी तरह से डांट रहा है, जबकि वह कहती है कि उसके पति उससे प्यार करते हैं। फिर सवाल उठता है कि क्या प्यार में सम्मान, गर्व भाव, सराहना और समझ जैसी बारीक चीजें शामिल नहीं होती है क्या?

FILE |
क्या सिर्फ ये जताना कि कोई आपको प्यार करता है, यह प्यार है या कि आपके हर अच्छे-बुरे पर गौर करे, ठीक करे, सराहे और बेहतर करने की कोशिश करे वो प्यार है!
प्यार एक बेहद खुशनुमा एहसास है। हममें से हरेक किसी की पसंद होना, किसी के द्वारा प्यार किया जाना, पसंद करेगा। चाहेगा कि कोई हमें प्यार करे, वैसे यह किस्मत की बात है कि प्यार मिले।
प्यार एक अद्भुत अनुभव है, खुद के खास होने का एहसास है, लेकिन इसमें गड़बड़ तब शुरू हो जाती है, जब प्यार में अधिकार भाव तो होता है, लेकिन स्वतंत्रता नहीं होती, सम्मान, परवाह, आपसी समझ, एक-दूसरे पर विश्वास और संवेदनशीलता नहीं होती।