लव-मंत्र : जब दूर हो आपका हमदम
-स्वप्ना कुमार
ND
यह सिर्फ रिया और वंश की ही कहानी नहीं है बल्कि उन हजारों, लाखों जोड़ियों की भी कहानी है जो लांग डिस्टेंस रिलेशन में हैं, जिनके पार्टनर उनसे दूर हैं। अक्सर देखा गया है कि लांग डिस्टेंस रिलेशन ज्यादा कारगर साबित नहीं हो पाते हैं। स्थानों में दूरियों के साथ ही दिलों में भी दूरियां आ जाती हैं और जैसे-जैसे समय बीतता जाता है ये दूरियां बढ़ती ही जाती हैं।
ऐसा होने की खास वजह है कि लोग लांग डिस्टेंस रिलेशन में अपनी भावनाओं को जाहिर करने में विफल हो जाते हैं। शॉर्ट डिस्टेंस रिलेशन में आसानी से अपनी भावनाओं को मेल-मुलाकातों, चुंबनों और आलिंगन के द्वारा जाहिर किया जा सकता है लेकिन जब बात लांग डिस्टेंस रिलेशन की हो तब क्या किया जाए।
अगर आप भी लांग डिस्टेंस रिलेशन में हैं और इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तब नीचे दिए गए कुछ आसान से टिप्स अपनाएं और रिलेशन को टूटने से बचाएं।
1 जब भी टाइम मिले अपने प्यार को कॉल करें। एक समय निर्धारित करें जिसमें रोजाना आप एक-दूसरे से बात करें। एक-दूसरे से कॉन्टेक्ट करने में लंबा अंतराल न रखें।
उन्हें रोज रात को सोने से पहले कॉल, मैसेज करें। उनसे उनकी होल डे एक्टिविटी के बारे में पूछें और अपनी एक्टिविटी भी बताएं। वीडियो चैट करें, ई-मेल करें। जितना हो सके एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में रहें।
2 अपने पार्टनर के सेल में रोमांटिक मैसेज ड्रॉप करें। कोशिश करें जब आपका पार्टनर सुबह सो कर उठे और अपना सेल देखे तब उसे आपका प्यार भरा संदेश मिले।
ND
4 अपने हमदम के लिए टाइम निकालें और अचानक से उनके पास पहुंचकर उन्हें सरप्राइज करें।
ND
6 एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखें। अपने हमदम पर बिना बजह शक न करें।
7 ई-कार्डस से अपनी भावनाओं को जीवंत रूप दें।
8 अपने संवादों में 'आई लव यू, आई मिस यू' वाक्यों का भरपूर प्रयोग करें। उन्हें अपने कमिटमेंट का भी एहसास कराएं।
9 हेंड मेड ग्रीटिंग्स, लव लेटर, कविताओं को भी उन तक पहुचाएं।
10 हमेशा सकारात्मक सोच रखें। याद रखें कि यह महज कुछ समय की ही दूरी है जीवन भर की नहीं।

