मैं देर करता नहीं, देर हो जाती है
FILE
प्रेमियों की नजरें हर कहीं अपने साथी को ही तलाशती रहती हैं। भले ही उसका दीदार न हो पर उसकी खबर होनी चाहिए। ऐसे में देरी हो जाने पर या बेरुखी में साथी के रूठ जाने पर उसकी चिंता-फिक्र होना स्वाभाविक ही है।
हम सभी छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से लड़ने-झगड़ने बैठ जाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि अधिकांश प्रेमियों का झगड़ा किस बात को लेकर होता है? उनके झगड़े की मुख्य यही इंतजार होता है।
इस प्रकार से कहा-सुनी में अकसर लड़कों की ही लापरवाही उजागर होती है क्योंकि उन्हें हर चीज याद रहती है, बस याद नहीं रहता तो वो है घड़ी में टाइम देखना। हर बार गलती करने पर उनका एक्सक्यूज होता है कि 'अरे बाबा! मैं तो ये भूल ही गया था।' या फलां-फलां जगह उलझ गया था। सच ही है कि यदि लड़के समय पर हर काम कर लें तो फिर झगड़े की बात ही न हो।
एक तो घंटों का इंतजार और उस पर घरवालों की डाँट-फटकार दोनों ही जैसे प्रेमियों की किस्मत में लिखा होता है। ऐसे में एक-दूसरे पर दोषारोपण करना इनकी दिनचर्या का एक हिस्सा बन जाता है। इन सभी परेशानियों का एक ही निदान है और वह है समय का पाबंद होना। यदि आप सब काम पर करते हैं तो अपनी प्रेमी/प्रेमिका का दिल आसानी से जीत सकते हैं।
कहते हैं प्यार के लिए चार पल भी कम नहीं होते परंतु उन चार पलों का पूरा लुत्फ उठाना बहुत जरूरी है। यदि आप लेटलतीफी और एक-दूसरे पर दोषारोपण में ही वक्त गुजार देंगे तो शायद बाद में आप दोनों को वक्त के आगे और खुद के पीछे चलने पर पछतावा होगा। इसलिए हर पल में खुशी है, बस जरूरत है तो उन खुशियों का भरपूर लुत्फ उठाने की। (वेबदुनिया डेस्क)

