मैं तुमसे प्यार करता हूं लेकिन...
PR
ब्रिटेन के विनचेस्टर विश्वविद्यालय के अमेरिकी समाज विज्ञानी एंडरसन का कहना है कि यौन संबंधों के मामले में पुरुषों के एकनिष्ठ रहने से वे बहुत से ऐसे काम नहीं कर पाते हैं जो कि वे करना चाहते हैं।
एंडरसन ने अपनी किताब 'द मोनोगेमी गेपः मैन, लव एंड द रिएलिटी ऑफ चीटिंग' में लिखा है कि धोखा देना एक अपवाद नहीं आदर्श है। इस समय लोगों ने तेजी से खुले यौन संबंधो को अपनाना शुरू कर दिया है। वह कहते हैं कि जो लोग ऐसा नहीं करते वे सामाजिक मजबूरी के चलते यौन कैद में रहते हैं।
अध्ययन के लिए एंडरसन ने 120 समलैंगिक व अन्य पुरुषों पर सर्वेक्षण किया। उन्होंने पाया कि इनमें से 78 प्रतिशत ने अपने साथी के साथ धोखाधड़ी की। वैसे इन लोगों का कहना था कि वे अपने साथी से प्यार करते हैं और उसके साथ रहना चाहते हैं। एंडरसन का कहना था कि पुरुष भावनात्मक रूप से एक ही महिला से जुड़ना चाहते हैं लेकिन यौन संबंध कई महिलाओं से बनाना चाहते हैं।

