1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु

प्यार : हार में ही जीत का नाम

रूठे यार को मनाएं जी-जान से

प्यार प्रेम इश्क मोहब्बत रूठना मनाना रोमांटिक आलेख
FILE

प्यार में लड़ना-झगड़ना, रूठना-मनाना आदि सब चलता रहता है। प्यार और ये चीजें काया और साया की तरह साथ में जुड़ी रहती हैं। यह भी प्यार का ही एक हिस्सा है। बशर्ते आपको इसे ठीक ढंग से टेकल करना आना चाहिए।

डेटिंग के लिए टाइम पर नहीं पहुंचे। एक के मनमाफिक जगह की बात दूसरे ने नहीं मानी आदि-आदि ऐसे मुद्दे हैं जिनसे दोनों में मतभेद हो सकते हैं।

अधिकतर प्रेमियों का यही कहना रहता है कि उनकी गर्लफ्रेंड बहुत डिमांडिंग है और रोज-रोज रूठ जाती है। असली दोस्त और साथी वही होता है जो आपको हजार बार रुठने के बाद भी मना ले।

प्यार में नोंक-झोंक होने के बाद भी अपने साथी को मनाना ही अच्छे रिश्ते की पहचान होती है। अगर कोई आपसे प्यार करता है और किसी वजह से वह आपसे रुठ या नाराज हो गया है तो उन्हें मनाने के लिए आप वही करें जो आपके प्रिय को अच्छा लगता हो। यह बात तो आप उनके साथ रहते-रहते समझ ही गए होंगे। गिफ्‍ट देकर, फिल्म दिखाकर लांग ड्राइव पर ले जाकर उन्हें आप अहसास दिला सकते हैं कि वह आपके लिए कितना खास है।

यदि आपसे आपका साथी मिलने नहीं आ सकता तो लिखित संदेश, एसएमएस आदि के जरिये आप अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। कुछ गलतफहमी हो तो उसे स्पष्ट करें, माफी मांगने से गुरेज न करें।

उन्हें इस बात का अहसास दिलाएं कि उनके बिना आप कितना अकेला फील कर रहे हैं। कभी कभी गलती ना होने पर भी अपने साथी को मनाने के लिए अपनी गलती मान लेने से कोई नुकसान नहीं होता।

दोस्तो, यह समय आपके संबंधों का वह अहम हिस्सा होता है जहां से बात निगेटिव भी जा सकती है। जरा सा अहं आड़े आने पर आपका संबंध टूट भी सकता है और सही तरीके से मनाने पर आप लंबे समय के लिए एक-दूसरे को बेहतर समझ सकते हैं। यह जज कर सकते हैं कि आपके संबंधों को लेकर दोनों कितना गंभीर हैं। अपने साथी के व्यक्तित्व से परिचित हो सकते हैं। आपके लिए उसके दिल में कितनी जगह है, आपकी भावनाएं उसके लिए कितनी अहमियत रखती हैं आदि। इसलिए इस वक्त विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

इसमें हार-जीत, झुकने या बड़े होने जैसी कोई बात नहीं होती। क्योंकि प्यार का खेल ही ऐसा है जिसमें जीतने वाला नुकसान में और हारने वाला ही मजे में रहता है।

- विशाल