प्यार बढ़ाता है प्रतिरोधक क्षमता को...
क्या आप में है लव इम्यून सिस्टम.... ?
कहते हैं प्यार कमजोर बनाता है। अनुभव भी यही कहते हैं कि प्यार कमजोर करता है। लेकिन एक महत्वाकांक्षी अध्ययन ने यह सिद्ध किया है कि प्रेम का अपना एक रोग प्रतिरोधक सिस्टम होता है। किसी को आकर्षित करने की ताकत आपको मजबूत बनाती है और आकर्षित होने वाले को भी।
FILE |
कहने का मतलब यह कि जब कोई जोड़ा एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होता है तो वह चुनौतियों और समस्याओं से निबटने से लिए (चाहे वह कितनी ही जटिल क्यों न हो) ऐसे लोगों के मुकाबले कहीं ज्यादा तैयार होता है, जिनकी जिंदगी में प्यार जैसी कोई चीज नहीं होती।
हमें बागी प्रेमियों की हिन्दी फिल्में याद आती हैं कि किस तरह वे अपने घरवालों से बचते हुए जंगल में जाकर अपना जीवन शुरू करते हैं, बाद की घटनाएं चाहे हकीकत से टकराने और हारने की हों, लेकिन शुरूआत का साहस तो उस अध्ययन के निष्कर्ष को पुष्ट करने वाला ही होता है।
अभी कुछ सालों पहले तक मनोवैज्ञानिक और समाज विज्ञानी दोनों संबंधों के मामले में एक-दूसरे से अलग-अलग राय रखते थे। प्यार करने वाले विद्रोही जोड़े न मनोवैज्ञानिकों को समझ में आते थे और न समाजशास्त्रियों को।
दोनों यह नहीं समझ पाते थे कि तमाम परेशानियों, बाधाओं और चुनौतियों के बीच आखिरकार दो प्यार करने वाले एक-दूसरे के साथ रहते हुए कैसे बड़ी-से-बड़ी बाधाओं, परेशानियों से टकरा जाते हैं और अपनी किस्मत की लकीरों से भी मुठभेड़ करने से गुरेज नहीं करते।

