1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
  6. दोस्ती और प्यार दोनों अपनी जगह

दोस्ती और प्यार दोनों अपनी जगह

विशाल मिश्रा

लव मंत्र प्रेम गुरु रोमांस इश्क प्रेम प्यार मोहब्बत
आलोक और विजेता स्कूली जीवन से ही अच्छे दोस्त हैं। कॉलेज में ग्रेजुएशन भी साथ किया।
WD
FILE
लगभग 12-15 वर्षों से दोस्त हैं। साथ घूमना-फिरना, पढ़ाई करना, फिल्में देखना पार्टियों में शामिल होना आदि उनकी दिनचर्या में शुमार है। प्यार मोहब्बत जैसी बातें कभी उनके दिमाग में भी नहीं आईं। या यूँ कहें उन्हें देखकर भी कभी उनके दोस्तों को विपरी‍त लिंगी होने का आभास नहीं होता।

दोनों के परिजन भी एक-दूसरे से भलीभाँति वाकिफ हैं। विजेता की शादी के पहले विजेता के मम्मी-पापा ने उसकी राय जानना चाही तो उसका कहना था कि देखकर मुझे बता दीजिए आखिरी निर्णय तो मेरा ही होगा।

विजेता ने आलोक को अपने होने वाले रिश्ते के बारे में बताया और पूछा कि तो सहज राय देते हए आलोक ने बताया‍ कि किस तरह का लड़की उसकी पसंद हो सकता है और विशेष रूप से क्या सावधानी रखे आदि। विजेता ने आकर अपने परिजनों से कहा कि निश्चित रूप से अब वह उसके लिए वर की तलाश शुरू कर सकते हैं। मतलब कि दोनों वर्षों तक केवल दोस्त ही बनकर रहे। इतने समय बाद भी उनके मन में ऐसा कोई ख्याल नहीं आया कि उनकी मित्रता पर आँच आई। दोनों अपने-अपने घर बसाकर खुश हैं और समय-समय पर मिलते-जुलते भी रहते हैं।

जब लोग उनसे पूछते हैं कि इतनी प्रगाढ़ दोस्ती के बावजूद उन्होंने कभी शादी की नहीं सोची। तो उनका जवाब होता है कि भई दोस्त, दोस्त की जगह होता है और पति/पत्नी अपनी जगह।