1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
  6. टूटे दिल का सहारा बनता है प्यार

टूटे दिल का सहारा बनता है प्यार

रोमांस लव मंत्र गुरु प्रेम गुरु
WD
FILE
पलक, प्रशांत और निकीता फाइनल ईयर के स्टूडेंट हैं। पलक और प्रशांत के प्यार के किस्से कॉलेज में मशहूर हैं। कॉलेज के 'लैला-मजनूओं' में से एक है उनकी जोड़ी। लेकिन उनके प्यार का यह पौधा फलाफूला है निकीता के प्यार की कब्र पर। क्योंकि निकीता भी प्रशांत को बहुत चाहती है लेकिन कभी अपने प्यार का इजहार नहीं कर सकी। कई माह तक घुट-घुटकर जीने के बाद निकीता जैसे-तैसे इस सदमे से उबरी थी।

कुछ समय बाद जब निकीता को अपनी सहेलियों से पता चला कि पलक प्रशांत के प्रति फेथफुल नहीं है। पहले तो उसे भरोसा ही नहीं हुआ लेकिन प्रशांत से भी जब इस ब्रेक-अप के बारे में सुना तो उसे बहुत आघात लगा।

WD
FILE
प्रशांत की खुशी के लिए वह दोनों के बीच से हट गई थी लेकिन अब उसे इस हालत में देखना उसके लिए संभव नहीं था। एक दिन उसने प्रशांत से अपने प्यार का इजहार किया और बताया कि वह उसे पहले से चाहती थी। अगर पलक उससे आज भी शादी करने को राजी हो जाए तो उसे कोई आपत्ति नहीं होगी लेकिन प्रशांत उसे अपने ग़म में शरीक कर ले।

सहानुभूति से आखिर निकिता ने प्रशांत का दिल जीत लिया। प्रशांत को भी अपनी भूल और निकीता के प्यार का अहसास हुआ। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और दोनों ने शादी भी की जबकि पलक आज दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
-वेबदुनिया डेस्क