जीवनसाथी को लेकर बदल रही हैं पसंद
अब वे दिन लद गए जब माता-पिता अपने बच्चों के लिए उनका जीवनसाथी पसंद करते थे और बच्चे चुपचाप उनके फैसले को मान लेते थे। बदलते वक्त के साथ इस मामले में लड़के-लड़कियों के फैसले को न केवल प्राथमिकता दी जाने लगी है बल्कि खुद उनकी पंसद और भावी जीवनसाथी को लेकर उनकी उम्मीदों में भी काफी बदलाव आया गया है।
ND |
मैच मैकिंग सर्विस के एक सदस्य ने बताया कि आज कल शादी के मामले में लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। अब लड़के-लड़कियों की प्राथमिकताएं अपने भावी जीवनसाथी को लेकर काफी बदल गई हैं। वे सोचते हैं कि जो कमियां मुझमें हैं मेरा जीवनसाथी उन्हें पूरा करे। इसके अलावा, आने वाले कल के बारे में सोच कर भी जीवनसाथी का चयन किया जाता है।’
लोगों की पसंद-नापसंद काफी हद तक उनकी पृष्ठभूमि से जुड़ी होती है। जैसे व्यापारिक वर्ग घरेलू किस्म की लड़कियों को तवज्जों देता है तो नौकरी पेशा लोग कामकाजी लड़कियों से शादी करना चाहते हैं। लेकिन फिर भी एक बात है जिसमें अब तक कोई बदलाव नहीं आया है। आज भी हर लड़की और उसके परिवार की पहली पंसद ऐसे लड़के होते हैं जिनके पास खुद का मकान हो।

