जीवन रथ के सच्चे सारथी
पति की सेवा कर निभाया पत्नी धर्म
विशाल मिश्रा
निशान और रश्मि दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों ही नौकरी पेशा हैं। मध्यमवर्गीय परिवार की गाड़ी ठीक से चल रही है। कभी-कभी दोनों में नोकझोंक भी होती रहती है। 10 सालों के बाद कुछ अनबन ज्यादा होने पर बेटी को लेकर रश्मि अपने मायके चली गई और लगभग 2 महीने से वहीं पर है। एक दिन रूटिन चेकअप के दौरान पता चला कि निशान की दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं।
खबर लगते ही रश्मि आई और सर्विस से छुट्टियाँ लेकर नियमित देखभाल शुरू की। निशान को लंबी छुट्टी दिलवाकर खुद कभी जॉब पर जाती और कभी छुट्टियाँ लेती। हर महीने 4-5 बार डायलीसिस करवाना आदि जाँचों पर पूरा ध्यान देने लगी। सरकारी इलाज की सुविधा से और दोनों को ब्लड ग्रुप समान होने के कारण अपनी एक किडनी निशान को देने को तैयार हो गई। इस पर बच्ची की परवरिश का हवाला देते हुए निशान सहमत नहीं हुआ। लेकिन काफी समझाने और सोच-विचार करने के बाद किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन किया गया।
अपने हौसले और जीवटता के चलते निशान ने बखूबी बीमारी पर विजय पाई और फिर से अपना ऑफिस ज्वाइन भी कर लिया। कई-कई रात रश्मि को जागकर काटनी होती हैं कि कब निशान को उसकी जरूरत पड़ जाए। रश्मि आज भी समझाती है कि जीवन हमने कितना जिया यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि कैसे जिया यह महत्वपूर्ण है। होनी-अनहोनी कभी भी किसी के भी साथ हो सकती है। आगे उसे जितने से हम टेकल कर सकें उतना अच्छा है।
ईश्वर का शुक्रिया करते हुए कहती है कि यह उन्हीं की कृपा ही है कि हम आज फिर साथ-साथ हैं। आज दोनों थोड़ी बहुत मुश्किलों का सामना करते हुए बच्ची को बेहतर ढंग से पाल भी रहे हैं। इसे भी ईश्वर की मर्जी और जीवन का ही अंग मानकर दोनों जीवनरूपी रथ का संचालन कर रहे हैं।
WD
FILEखबर लगते ही रश्मि आई और सर्विस से छुट्टियाँ लेकर नियमित देखभाल शुरू की। निशान को लंबी छुट्टी दिलवाकर खुद कभी जॉब पर जाती और कभी छुट्टियाँ लेती। हर महीने 4-5 बार डायलीसिस करवाना आदि जाँचों पर पूरा ध्यान देने लगी। सरकारी इलाज की सुविधा से और दोनों को ब्लड ग्रुप समान होने के कारण अपनी एक किडनी निशान को देने को तैयार हो गई। इस पर बच्ची की परवरिश का हवाला देते हुए निशान सहमत नहीं हुआ। लेकिन काफी समझाने और सोच-विचार करने के बाद किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन किया गया।