1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
  6. जब दिल में बजे प्यार की घंटी

जब दिल में बजे प्यार की घंटी

अदाओं से बयां हो हाल-ए-दिल

प्यार
इश्क वो आतिश है गालिब, जो लगाए न लगे और बुझाए न बुझे। इस आतिश यानी कि इश्क की चिंगारी की लपटें एक लड़के के दिल से तो निकलती दिखाई दे जाती हैं लेकिन एक लड़की के दिल का हाल समझ पाना कई बार बेहद मुश्किल होता है।

कई बार लड़कियां जब जुबां से साफतौर पर कुछ नहीं कह पाती, या हालात उनका साथ नहीं देते तो आखिर कैसे इस बात का पता लगाया जाए, कि वो आपसे प्यार करती है?

दरअसल यह इतना मुश्किल भी नहीं है। कहते भी हैं कि इश्क और मुश्क छुपाएं नहीं छुपते। कुछ खास प्रतिक्रियाएं देखकर आप जान सकते हैं कि उसके दिल में भी प्यार की घंटी बज रही है या नहीं।

आगे पढ़ें जब बदलने लगे उनका व्यवहार....


व्यवहार में बदलाव : -

FILE


प्यार में सिर्फ ख्याल ही नहीं बदलते बल्कि व्यवहार भी बदल जाता है फिर चाहे वो किसी एक के लिए हो या बाकी सबके प्रति। किसी के व्यवहार को भांप कर उसके दिल का हाल पता करना इतना मुश्किल भी नहीं होता। जैसे कि कोई बेहद खुश रहने लगता है, कोई ज्यादा बात करने लगता है, तो कोई चुप रहने लगता है, कोई मुस्कुराने लगता है तो कोई आपको देखने के लिए बैचेन रहता है। आंखों की चमक और चेहरे की रौनक दिल का हाल बयां करने के लिए काफी होती है। बस जरूरत होती है तो प्यार की इस भाषा को सही तरह से समझने की।

कैसे पहचाने कि उसे आपसे प्यार है....


जरूरत से ज्यादा सहयोग :-

FILE


जब कोई किसी को पसंद करता है तो हर हाल में उसका साथ देना चाहता है। दरअसल इश्क वो एहसास है जिसकी गिरफ्त में आने के बाद किसी भी इंसान के लिए अपने प्यार को मुश्किल में देखने से बड़ा दर्द कोई दूसरा नहीं होता। इसलिए जब कोई लड़की आपका जरूरत से ज्यादा सहयोग करें, आपके लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार मिले, तो देख लीजिए कहीं उसे आपसे प्यार तो नहीं हो गया है।

हरदम रहे-रहे साथ-साथ


आपकी जरूरतों का ख्याल रखें : -

FILE


प्यार में अक्सर लोग अपने आपको भूलकर अपने साथी की खुशियों और जरूरतों का ख्याल रखने लगते हैं। अगर कोई लड़की आपके जरूरतों का ध्यान रखने लगे, जैसे कि आपको खाने में क्या पसंद है, आपके कपड़े तैयार है या नहीं, आपको भूख तो नहीं लगी, आपको कोई परेशानी तो नहीं हो रही वगैरह....वगैरह। ज्यादातर मामलों में यह लक्षण प्यार के ही साबित होते हैं।

आपकी पसंद उनकी पसंद



आपकी पसंद और चाहत को तवज्जो दें :-
FILE


अगर कोई लड़की आपसे प्यार करती है तो वो आपकी पसंद-नापसंद जानने की कोशिश करती नजर आएगी। इतना ही नहीं आपसे जुड़ी हर बात जानना चाहेगी जैसे कि आपका परिवार कैसा है? परिवार में कौन-कौन हैं? आपकी आदतें क्या हैं? कहने का मतलब है कि आपकी जिंदगी के बारे में जानने में उसकी खास दिलचस्पी होगी।