1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
  6. एसएमएस पर ''किस'' से पनपता है ऑफिस-रोमांस

एसएमएस पर 'किस' से पनपता है ऑफिस-रोमांस

सेक्स संबंध
आफिसों में होने वाले रोमांस के आधे से अधिक मामलों में दिलफेंक सहकर्मियों द्वारा अपनी सहकर्मी को भेजे जाने वाले एसएमएस के अंत में चुंबन का चिन्ह चस्पा करना ही आग में घी डालने का काम करता है और दोनों के बीच प्रेम का अंकुर फूट पड़ता है ।

FILE


डेली मेल में प्रकाशित एक शोध रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एसएमएस में एक्स के चिन्ह से चुंबन को दर्शाया जाता है। लेकिन महिलाओं के साथ ही पुरूष भी इस संदेश को गलत तरीके से ग्रहण करते हैं और वे यह मान बैठते हैं कि संदेश में चुंबन का चिन्ह उन्हें प्यार का आमंत्रण है। जबकि कई मामलों में यह सामान्य दोस्ती का प्रतीक होता है।

शोध में इलैक्ट्रोनिक संदेशों के जमाने में डेटिंग के तौर तरीकों को समझने की कोशिश की गई और यह पता लगाया गया कि 'एक्स' किस प्रकार पुरूष और महिला सहकर्मियों को सेक्स संबंधों तक ले आता है।

एक डेटिंग वेबसाइट ने ईमेल में 'एक्स' के महत्व के बारे में एक हजार से अधिक ब्रिटिश लोगों की राय जानी।

अधिक दोस्ताना संबंध रखने वाली 40 फीसदी से अधिक महिलाओं और दस फीसदी पुरुषों ने अपने बॉस को ईमेल संदेशों में एक्स लिखकर भेजा जबकि 86 फीसदी ने कहा कि अपने सामान्य सहकर्मियों को भी भेजे जाने वाले एसएमएस में एक्स चिन्ह का इस्तेमाल करते हैं।