9 बातें, जरूरी है नई-नई शादी में...
नवदंपत्ति के बीच आने वाली कुछ खास परेशानियां
नई-नई शादी। नया उत्साह, नई उमंग, नए रिश्ते। सब कुछ नया-नया। लेकिन उनसे भी जरा पूछिए जिन्हें सारी उम्र साथ रहना है। क्या आप शादी की खुशियों के साथ शादी की जिम्मेदारियों के लिए तैयार हैं? अक्सर नए-नए रिश्ते जरूरी सलाह के बिना बिखरने की कगार पर भी पहुंच जाते हैं। आइए जानते हैं नई शादी में नवविवाहित किन बातों का ध्यान रखें कि खुशियों से बगिया महकती रहे-
1. हनीमून :
हनीमून के वक्त पति को चाहिए कि वह अपनी पत्नी को पूरा-पूरा वक्त दें। यही वह समय होता है जब दांपत्य जीवन की मजबूत नींव रखी जाती है। सेक्स के अलावा खर्च, जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं तथा स्वयं की आदतों और कमियों पर ईमानदारी से बात की जाना चाहिए। हनीमून महज सेक्स के लिए नहीं होता बल्कि यह आपसी प्यार और विश्वास बढ़ाने के लिए होता है।
2. नया परिवेश :
दो भिन्न-भिन्न परिवेश से आने वाले व्यक्ति साथ जीवन की शुरुआत करते हैं तो इसकी अपनी दिक्कतें होती हैं। कई तरह के कल्चर शॉक भी लगते हैं।
3. अत्यधिक अपेक्षाएं :
शादी करते ही कई नए रिश्ते बन जाते हैं और परिवार के साथ एडजस्टमेंट की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। ऐसे में कई गलतफहमियों-परेशानियों के पनपने की आशंका होती है। पारिवारिक अपेक्षाएं लड़कियों से ज्यादा होती हैं इसलिए एडजस्टमेंट की समस्याएं भी उन्हीं के सामने ज्यादा होती हैं।
4. आदतें :
खानपान, एक्सरसाइज, फिटनेस, सोने-जागने, घूमने-फिरने को लेकर सबकी आदतें अलग-अलग होती हैं। जब दो अलग-अलग व्यक्ति दांपत्य जीवन में प्रवेश करते हैं तो अपनी आदतों के कारण भी उन्हें समस्या होती है।
5. बेडरूम :
सबकुछ समझते हुए भी एकाएक किसी नए व्यक्ति के साथ बेडरूम शेयर करने का विचार जल्दी गले नहीं उतरता। लगता है मानो प्राइवेसी खत्म हो गई। धीरे-धीरे ही शेयरिंग का महत्व समझ आता है।
6. भावनाओं के स्तर पर भिन्नता :
अक्सर पति अपनी पत्नी के भावनात्मक पहलुओं को उस गहराई से नहीं समझ पाता है जिसकी पत्नी को अपेक्षा होती है। वह जल्द से जल्द चाहता है कि पत्नी उसके घर के माहौल में ढल जाए पर वास्तव में ऐसा तुरंत संभव नहीं है। पति को पत्नी के लिए वक्त देना चाहिए। क्योंकि पति के पास तो उसका अपना परिवार पहले भी था और अब भी है लेकिन वह अपने परिवार,मित्र और कई बार शहर छोड़ कर आई है।
7. लेट मैरिज :
आजकल शादियां बड़ी उम्र में होने लगी है तब तक पति हो या पत्नी, सबकी अपनी लाइफ स्टाइल विकसित हो चुकी होती है। ऐसे में टकराव बेहद स्वाभाविक है। यहां दोनों को परिपक्वता से काम लेना चाहिए।
8. सेक्स को लेकर डर :
भारतीय समाज में सेक्स को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं। ऐसे में युगल के मन में कई तरह के डर होते हैं। जिसका असर संबंधों पर पड़ता है।
9. नौकरीपेशा :
दोनों नौकरीपेशा हैं तो परेशानियां बढ़ती हैं। थकान, जिम्मेदारियां और दबाव से आपसी संबंधों पर असर पड़ता है।