वरुण चुनाव आयोग की शरण में
भड़काऊ भाषण देने के मामले में पैरोल पर रिहा भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत से उम्मीदवार वरुण गाँधी ने चुनाव आयोग से लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की माँग की है।
गाँधी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि गुप्तचर ब्यूरो (आईबी) की रिपोर्टों से खुलासा हुआ है कि उनकी जान को खतरा है। ऐसा प्रतीत होता है कि एक सच्चा भारतीय होने के नाते आतंकवाद के खिलाफ बोलने के कारण ही उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह सब जानने के बाद उन्होंने उत्तरप्रदेश सरकार से उनके सुरक्षा प्रबंधों की तुरंत समीक्षा कराने का अनुरोध किया है, लेकिन दुर्भाग्य से महज राजनीतिक कारणों से इस सामान्य प्रक्रिया पर गौर नहीं किया जा रहा है। इसलिए वे अपनी सुरक्षा से जुडे मामले को उसके सामने ला रहे हैं और उससे सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश देने का आग्रह कर रहे हैं।