लालू ने नामांकन दाखिल किया
रेल मंत्री लालू प्रसाद ने नवगठित पाटलीपुत्र लोकसभा क्षेत्र से शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले वह सारण लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं जहाँ पहले चरण में कल मतदान हुआ।
लालू ने अपना नामांकन पत्र पटना के जिला मजिस्ट्रेट और निर्वाचन अधिकारी जे.के. सिन्हा के समक्ष जमा किया। पाटलीपुत्र में लालू प्रसाद का मुकाबला उनके मित्र रह चुके जदयू नेता रंजन प्रसाद यादव से है। यादव ने पिछले महीने रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा से संबंध तोड़कर सत्तारूढ़ जदयू का दामन थाम लिया था।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद रेल मंत्री ने यहाँ ऐतिहासिक गाँधी मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस सीट से उनकी जीत पूर्व निश्चित है। उन्होंने कहा कि राजद-लोजपा-सपा गठबंधन बिहार और झारखंड में उन सभी 16 सीटों पर जीत दर्ज करेगा जहाँ कल मतदान हुआ।