राजनाथसिंह का सोनिया पर प्रहार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी द्वारा भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुलाम बताए जाने पर भाजपा ने पलटवार किया।
भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह ने सोनिया को घेरते हुए कहा कि उन्हें शीशे के घर में बैठकर दूसरे के घरों पर पत्थर फेंकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि देश यह जानता है कि कौन-सी राजनीतिक पार्टी किस परिवार या व्यक्ति की गुलाम है।
मध्यप्रदेश के चुनाव दौरे पर निकले राजनाथ ने यहाँ मीडिया से कहा कि भाजपा संस्कारों और दार्शनिक अवधारणा के प्रति लोगों का परिवार है और ऐसे परिवार में कोई किसी का गुलाम नहीं होता।
उन्होंने कांग्रेस को हताशा और तिलमिलाहट की शिकार बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मर्यादाओं का हरगिज अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। सोनिया और प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह जैसे नेताओं को अनर्गल व व्यक्तिगत आक्षेप से बचना चाहिए।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा देश का प्रमुख्य विपक्षी दल और आडवाणी लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता हैं, लिहाजा सरकार की रचनात्मक आलोचना हमारा दायित्व है। उन्होंने भरोसा जताया कि 15वीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा की अगुआई वाले राजग को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है।
राजनाथ ने पाकिस्तान के हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि इन पर काबू पाना वहाँ की सरकार के बस में नहीं दिखता। पड़ोसी देश पर तालिबान की बढ़ती पकड़ भारत के लिए शुभ संकेत नहीं है। राजग के सत्ता में आने पर इस सिलसिले में ठोस रणनीतिक और कूटनीतिक कदम उठाए जाएँगे।