• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
Written By भाषा

राजग की सरकार बनेगी-सुषमा

भारतीय जनता पार्टी
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आएगी और राजग की सरकार बनेगी।

सुषमा ने कहा कि अब तक जहाँ-जहाँ चुनाव हुए हैं, उन स्थानों के आकलन के अनुसार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आएगी और राजग की सरकार बनेगी।

स्वराज ने कांग्रेस और संप्रग की आलोचना करते हुए कहा कि संप्रग में शामिल दल टूट-टूटकर जा रहे हैं, जबकि राजग में ऐसी स्थिति नहीं है। उन्होंने राजस्थान में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन होने का दावा करते हुए सीट जीतने के बारे में पूछे गए प्रश्न का जवाब नहीं दिया।