मोदी का दिमागी इलाज जरूरी
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुढ़िया और गुड़िया कहे जाने पर कांग्रेस ने उनका नाम लिए बगैर सोमवार को कड़ी आपत्ति जताई। उसके मुताबिक ऐसे नेताओं को राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराना चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने यहाँ कहा कि इस प्रकार का बयान देकर हम देश और राजनीति को किस दिशा की ओर ले जा रहे हैं। क्या ऐसा बयान राजनीति में ठीक है।
उन्होंने नरेन्द्र मोदी के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा मैंने राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान संस्थान की स्थापना की है, जहाँ पर मानसिक संतुलन ठीक करने के लिए लोगों को रखा जाएगा।
सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री आडवाणी से ठीक कहते हैं कि जहाँ न न तो नैतिकता है और न ही सिद्धांत, वहाँ आपके साथ कैसे कोई खुली चर्चा करे।
उन्होंने कहा आडवाणी ने बाबरी विध्वंस के अलावा देश को दिया ही क्या है कि प्रधानमंत्री उनके साथ खुली चर्चा करें।
सिब्बल ने कहा कि एक तरफ आडवाणी अपनी पुस्तक में लिखते हैं कि बाबरी विध्वंस उनके जीवन का दुःखद दिन था तो दूसरी तरफ वे इस घटना को हिन्दू जागरण बताते हैं।