1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव

मतदान करें मुसलमान-फतवा

मतदान
देश की प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्था दारूल उलूम देवबंद ने एक फतवा जारी कर मुसलमानों को मतदान में यह कहकर भाग लेने की अपील की है कि लोकतांत्रिक देश में यह उनका अधिकार है। इस अधिकार का उन्हें पूरा फायदा उठाना चाहिए।

दारूल उलूम देवबंद फतवा विभाग के मुफ्ती हबीबुर्रहमान, मुफ्ती मेहमूद हसन व मुफ्ती वकार अली ने फतवा जारी कर कहा है कि लोकतांत्रिक देश में मतदाता का चुनाव में अहम रोल है, जिसका लाभ उठाना चाहिए, क्योंकि मतदान में भाग न लेने से अच्छे प्रत्याशी के चुनाव में मदद नहीं मिल पाएगी।

दारूल उलूम ने यह फतवा एक नागरिक द्वारा माँगी गई राय के उत्तर में जारी किया है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें